फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dense fog has affected train and bus operations.

Panipat News: घने कोहरे के चलते ट्रेनों के साथ प्रभावित हो रहा बसों का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dense fog has affected train and bus operations.
स्थान पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : अमर उजाला
पानीपत। घने कोहरे के कारण ट्रेनों के साथ बसों का भी संचालन प्रभावित हो रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। लंबे रूट की ट्रेनों की पासिंग अन्य ट्रेनों की देरी का मुख्य कारण बन रही है। शनिवार को अप लाइन पर दस से 12 ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से आईं, साथ ही डाउन लाइन पर आठ से दस ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से आईं, जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ा। सुबह के निर्धारित समय वाली ट्रेन दोपहर को आई।
विज्ञापन

यात्री देवेंद्र, मुकेश और ललित ने बताया कि वह सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन निर्धारित स्थान पर नहीं आई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने समस्या के निस्तारण के लिए रेलवे प्रशासन से सुधार कराने की गुहार लगाई है, जिससे यात्रियों को और परेशानी न हो।
विज्ञापन


ये ट्रेन हो रही प्रभावित :
अप लाइन : गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह 29 मिनट की देरी से आई। आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 5.41 घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 1.13 घंटे की देरी से आई। मालवा एक्सप्रेस सुबह 5.15 घंटे की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4.16 घंटे की देरी से आई। एकता एक्सप्रेस सुबह 24 मिनट की देरी से आई। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 46 मिनट की देरी से आई। कालका शताब्दी एक्सप्रेस 49 मिनट की देरी से आई। पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 38 मिनट की देरी से आई। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1.02 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन लाइन :
गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 1.15 घंटे की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 2.07 घंटे की देरी से आई। आगरा कैंट एक्सप्रेस सुबह 39 मिनट की देरी से आई। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 44 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस सुबह 2.12 घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस 47 मिनट की देरी से आई। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर को 37 मिनट की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस शाम को 47 मिनट की देरी से आई।


घने कोहरे के कारण ट्रेन देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। लंबे रूट की ट्रेन की पासिंग और ट्रैक पर चल रहा मरम्मत कार्य ट्रेन के देरी से आने का मुख्य कारण है, जिसको लेकर जल्द सुधार किया जाएगा।

- रमेश चंद्र स्टेशन अधीक्षक।


बसें लगातार देरी से आ रहीं
पानीपत। घने कोहरे के कारण रोडवेज की लंबी दूरी की बसें आधे से पौने घंटे की देरी से आ रही हैं, इससे यात्रियों को अन्य वाहनों पर निर्भर होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण रोडवेज अधिकारियों द्वारा बस चालकों को धीमी गति में बसों को चलाने के निर्देश दिए गए है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सके। साथ ही चालकों को कोहरे में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बस चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed