फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dengue investigation stopped for five days

पांच दिन से डेंगू की जांच बंद, स्टाफ छुट्टी पर और स्लाइड नहीं हुई एकत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue investigation stopped for five days
पानीपत। डेंगू का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 168 केस आ चुके हैं। पिछले पांच दिन से कर्मचारियों के छुट्टी पर होने के कारण अस्पताल में डेंगू की टेस्टिंग लगभग बंद रही। इस दौरान टेस्ट के लिए आए मरीजों को घर लौटना पड़ा। पिछले पांच दिन में डेंगू के 94 टेस्ट भी नहीं हो पाए। बुधवार को भी महज 10 टेस्ट ही हुए हैं।
विज्ञापन

विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि अगर किसी को बुखार या डेंगू के लक्षण हैं तो वो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराए। वहीं दूसरी ओर अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग शुरू नहीं हुई है। नगर निगम को दवा भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। पंचायती राज विभाग के सभी बीडीपीओ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फॉगिंग कराने की अपील की जा चुकी है लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। तीनों विभागों में तालमेल की कमी का नतीजा आमजन झेल रहा है। सिविल सर्जन की ओर से भी दोनों विभागों से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
इस वर्ष महज ढाई हजार लोगों की डेंगू जांच
इस सीजन में डेंगू की जांच पहले के मुकाबले काफी कम हुई है। हर तीन दिन में लगभग 100 जांच ही हो रही है। पिछले साल लगभग साढ़े छह हजार लोगों की डेंगू जांच हुई थी। इसका बड़ा कारण देरी से टेस्ट रिपोर्ट मिलना है। निजी अस्पताल में साथ के साथ रिपोर्ट मिल जाती है। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच के बाद तीन दिन तक रिपोर्ट का इंतजार कर ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साल दर साल बढ़ते घटते केस-
2017-469
2018-133
2019- 04
2020-272
2021-287
2022-168 (26 अक्तूबर तक)
वर्जन:
स्लाइड के लिए पर्याप्त सैंपल एकत्रित नहीं हुए-हेल्थ इंस्पेक्टर
अभी स्लाइड के लिए पर्याप्त सैंपल एकत्रित नहीं हुए । 94 सैंपल एकत्रित होने के लिए जांच के लिए स्लाइड लगाई जाएगी। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को स्लाइड लगेगी। फिलहाल जिले में डेंगू के 168 केस मिले हैं।
- जसमेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed