{"_id":"64499044ead496d6a805c954","slug":"demonstration-of-employees-against-online-transfer-panipat-news-c-18-1-103250-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑनलाइन ट्रांसफर के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑनलाइन ट्रांसफर के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
थर्मल। थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारियों ने बुधवार को एचपीसीजीएल के ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया का विरोध किया। इस विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने थर्मल गेट के पास दो घंटे तक धरना भी दिया। इसकी अध्यक्षता पूर्व सचिव नरेश देशवाल ने की।
उन्होंने कहा कि सरकार व एचपीसीजीएल मैनेजमेंट अपनी तानाशाही रवैया को छोड़कर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को निरस्त करे। अन्यथा इसके परिणाम गंभीर होंगे। इस अवसर पर यूनिट स्किल सचिव सोम प्रकाश शर्मा ने कड़े शब्दों में सरकार में मैनेजमेंट की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार व थर्मल मैनेजमेंट कर्मचारियों की मांगों को मानकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम बंद कर दे। एचएसईबी वर्कर यूनियन इसका पूर्णतया विरोध करती है। या तो सरकार व एचपीसीजीएल मैनेजमेंट समय रहते अपने रवैया को ठीक करके इस ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस ले अन्यथा यूनियन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इस अवसर पर यूनिट प्रधान रणबीर कथलिया और यूनिट सचिव दर्शन लाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए वे बड़ा आंदोलन भी कर सकती है। इस विरोध प्रदर्शन में यूनिट के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर कृष्ण मलिकपुर, अशोक, राकेश शर्मा, जयवीर शर्मा (सह सचिव) संजय पांचाल, विनोद कुमार, संदीप कुमार, सुरेश दलाल, सुरेंद्र छिल्लर, जयदीप हुड्डा आदि मौजूद रहे।