फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration held in support of farmer leader Dallewal

Panipat News: एमएसपी लागू करने और किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held in support of farmer leader Dallewal
पानीपत। किसानों ने एमएसपी लागू करने और आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में सोमवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां नायब तहसीलदार सौरव शर्मा के मार्फत राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने इससे पहले किसान भवन में बैठक की। ज्ञापन में 13 मांगों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई भाकियू के जिला प्रधान सूरजभान रावल और वरिष्ठ नेता हरेंद्र राणा ने की। किसान नेताओं ने दावा किया कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सोमवार को देश के कई जिलों में एक साथ ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। किसान दिल्ली जाकर अपनी मांग रखना चाहते हैं लेकिन उनको बॉर्डर पर रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती आज घाटे का सौदा बन गई है। किसान कर्ज में डूबा हुआ है। उनको अपनी फसल का रेट तय करने का भी अधिकार नहीं है। सरकार उनको इसके अधिकार नहीं देती है तो लागत मूल्य पर मुनाफा देकर रेट तय किए जाएं। प्रदर्शन को संयुक्त किसान मोर्चा जिला तालमेल कमेटी के संयोजक जयकरण कादियान और सह संयोजक सुनील दत्त ने भी संबोधित किया। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, मजदूर संगठन सीटू व एटक के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, सचिव राजपाल, सीटू जिला सचिव जयभगवान, खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त सचिव राजेंद्र, एटक जिला प्रधान एडवोकेट पवन सैनी, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अमरीश त्यागी, सचिव शिवकुमार, भारतीय किसान यूनियन के पूर्व प्रधान सुखबीर आट्टा, सुरेंद्र मलिक महावटी, प्रीतम रावल, सीताराम शर्मा, गुलाब सिंह, नवीन सपड़ा, भूपेंद्र कश्यप व सनोवर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed