फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration for not arresting the accused

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for not arresting the accused
इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर बहन की ननद पर चाकू से हमला करने और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी सागर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि आरोपी सागर के पिता हरियाणा पुलिस में है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उनकी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि युवती के साथ उसके भाभी के भाई सागर ने अगस्त 2020 में घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। परिजनों की शिकायत पर महिला थाने में भाभी और उसके भाई सागर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। वह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिश में आरोपी सागर 14 अगस्त की रात को रस्सी के जरिए दूसरी मंजिल पर युवती के कमरे में घुसा और उस पर चाकू और पेचकस से हमला कर दिया और दुष्कर्म की कोशिश भी की। आरोपी सागर युवती को अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन युवती के शोर मचाने पर वह फरार हो गया था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
विज्ञापन

एसआईटी बनी तो परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
परिजनों ने बताया कि उपरोक्त मामले में एसआईटी का गठन हुआ था। जिसमें एएसपी पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संगीता और सुनीता को शामिल किया गया था। एसआईटी का गठन होते ही परिवार को जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने एएसपी को धमकी बारे बताया तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन ही दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपी का पिता हरियाणा पुलिस का जवान है, इसलिए पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed