फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   demonstrated for payment of salaries

Panipat News: वेतन के भुगतान के लिए किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
demonstrated for payment of salaries
पानीपत। कर्मचारियों के लंबित वेतन को लेकर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को सब अर्बन यूनिट ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ उनके कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कच्चे (अस्थायी) कर्मचारियों की तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण दो घंटे धरना प्रदर्शन चला।
विज्ञापन

राज्य कमेटी सदस्य अमित कुमार ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी हर रोज अपने पैसे से पेट्रोल डलवाकर दिन-रात एक करके खराब लाइनों को ठीक कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों को इन कर्मचारियों की लाचारी की तरफ कोई ध्यान नहीं है। यूनिट प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभी तो उन्होंने ये प्रदर्शन सिर्फ दो घंटे के लिए किया है आने वाले समय में ये प्रदर्शन को आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो यह प्रदर्शन सर्कल स्तर पर होगा। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सब अर्बन यूनिट प्रधान राकेश शर्मा ने की जबकि संचालन सचिव शिवकुमार ने किया। इस दौरान जितेंद्र सैनी, प्रमोद शर्मा, सत्येंद्र पूनिया, दलेल शर्मा, सतबीर, लोकेश, विपिन आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed