{"_id":"6295294ccc4b371aa03f29e1","slug":"demolition-of-houses-of-common-people-left-by-influential-people-panipat-news-knl109944641","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों के घर तोड़े, रसूखदारों के छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोगों के घर तोड़े, रसूखदारों के छोड़े
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन से लेकर जाटल रोड तक रजबाहे की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस बार प्रशासन ने रास्ते में आने वाले 18 पक्के मकानों को ध्वस्त करने का काम किया। हैरानी भरी बात ये देखने में रही कि प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई सिर्फ आम लोगों के घरों को गिराने तक की सिमटती नजर आई। जहां प्रशासन कार्रवाई कर चुका है वहां कुछ रसूखदारों के बंगलों को छोड़ दिया गया है। जिससे खफा स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर पक्षपात करने के आरोप लगाया है।
जिला प्रशासन ने इस रजबाहे की जमीन से कब्जों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया था तो एकतरफा कार्रवाई का हवाला देते हुए सबसे पहले सिंचाई विभाग के क्वार्टर और कार्यालयों को गिराने का काम किया। इसके बाद जो इमारतें रजबाहे की जमीन में आई उनको ध्वस्त किया। इसी बीच कुछ बंगले भी इस जमीन के रास्ते में आए। इन पर विभाग ने निशानदेही के तौर पर क्रॉस के निशान तक लगाए। इन निशानों को रसूखदारों ने मिटवाने का काम भी किया। जिस पर प्रशासन ने उनकी एक दीवार भी गिराई लेकिन बंगले के भाग को छोड़ दिया।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को सामान निकालने के लिए कुछ समय दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इनकी जमीन पर एक ही लेंटर है। अगर इसको विभाग गिराएगा तो पूरी इमारत गिर जाएगी।