फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand to shift vegetable market to new grain market from flyover

Panipat News: फ्लाई ओवर से सब्जी मंडी को नई अनाजमंडी शिफ्ट करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to shift vegetable market to new grain market from flyover
समालखा। पुराने बस पर फ्लाईओवर के नीचे से रेहडिय़ों को हटवाकर नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने को लेकर समाधान शिविर में शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। लोगों का आरोप है। यहां पर जहां रेहड़ी वालों से अवैध वसूली की जाती है वहीं दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। बावजूद इसके प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


सोमपाल, दिनेश, दिलावर, सुमीत, अमित, राजेश, गुरदीप, संदीप, विनोद, दर्शन, महाबीर, साजिद, नरेंद्र व लक्ष्य आदि ने बताया फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पर फल व सब्जी वालों ने अपनी रेहडिय़ां लगाई हुई हैं। इनमें से कई दबंग तो ऐसे हैं जिन्होंने कई रेहडिय़ों की जगह पर कब्जा किया है। यह अपनी रेहड़ी तो लगाते हैं साथ ही दूसरी जगह पर भी कब्जा किया है। यह दूसरी जगह पर रेहड़ी लगवाने की एवेज में हजारों रुपये नाजायज रूप से वसूलते हैं। फल और सब्जी खरीदने आने वाले लोग रोड पर ही अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे हर समय वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है समालखा में करीब 50 हजार की आबादी लेकिन कोई पार्किंग नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी से रेहडिय़ों को हटाकर नई अनाज मंडी में बने हुए शैड में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed