फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand raised to install CCTV cameras in the market

Panipat News: बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की उठी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to install CCTV cameras in the market
पानीपत। शहर के मुख्य इंसार बाजार समेत अन्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग फिर से उठी है। स्थानीय बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा के सामने यह मांग उठाई। बाजार प्रधानों का कहना है कि 2014 से 19 में सांसद रहे स्व. अश्वनी कुमार चोपड़ा के सामने इस विषय को रखा था। तब यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन

बाजार ट्रेडिंग यूनियन के प्रधान निशांत सोनी, स्वर्णकार सभा के प्रधान संजय वर्मा, राधा कृष्ण मार्केट के प्रधान हिमांशु कटारिया समेत अन्य दुकानदार वीरवार को केंद्रीय ऊर्जा आवासन एवं शहरी कार्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जिला सचिवालय स्थित कार्यालय में पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा से मुलाकात की। उन्होंने बाजार में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके अलावा भी बाजार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। बाजारों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी गुणवत्ता इतनी बेहतर नहीं है। कई बार वारदात के बाद सीसीटीवी की फुटेज तक साफ नहीं आती। ऐसे में आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्व. अश्वनी कुमार चोपड़ा के कार्यकाल में बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया गया था। यह प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया है। इस अवसर पर सलाउद्दीन गेट के प्रधान अमन मुंजाल, निशांत वधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed