फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand raised for solution of employees' problems

Panipat News: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

Sat, 27 Sep 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for solution of employees' problems
जिला समाज कल्याण अ​धिकारी जयपान हुड्डा को ज्ञापन सौंपते नगर निगम के सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पालिका, परिषद, नगर निगम व दमकल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यूनियन ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


प्रधान नरेश अठवाल और सचिव राजेश कुमार ने कहा कि निकाय विभाग के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख रहे हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2022, 2023 व 2024 में कई बार आंदोलन किए हैं और कई बार ज्ञापन दिया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर 29 जून को गए थे। उनको एक सप्ताह में बैठक कर मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक मांग पत्र पर कोई बातचीत का समय नहीं दिया है। पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने सात अगस्त 2024 को सीवर कर्मचारियों की भांति ग्रुप-डी के कर्मचारियों को तेल साबुन देने, सफाई दरोगा को मोबाइल व पेट्रोल खर्च दिलाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों के लिए भी लगातार संघर्ष किया जा रहा है। पांच बैठक के बाद मांगों पर कोई काम नहीं किया है। 11 वर्ष में एक भी पक्का सफाई कर्मचारी नहीं लगाया है। सरकार ने ठेका प्रथा समाप्त कर दिया है। इसमें लगे कर्मचारियों को हरियाणा कौशल विकास निगम में शामिल कर दिया है। 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में महारैली की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed