फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for construction of Yamuna-Ganga Sangam Ghat intensifies

Panipat News: यमुना-गंगा संगम घाट बनवाने की मांग तेज

Sun, 05 Apr 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of Yamuna-Ganga Sangam Ghat intensifies
यमुना-गंगा संगम घाट बनाने की मांग के लिए जनसंपर्क करते यमुना सुधार समिति के प्र‎देशाध्यक्ष एडवो
सनौली। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल ने शनिवार को हरियाणा यूपी बॉर्डर पर सनौली यमुना पुल के पास गंगा का पानी लाकर संगम घाट बनाने की मांग के लिए दौरा किया हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे हरिद्वार हाईवे पर टोल से यमुना बॉर्डर तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद यमुना घाट पर महापंचायत की जाएगी। दोनों राज्यों के श्रद्धालु एकजुट होकर हरियाणा और यूपी सीएम से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यूपी के शामली जिला के गांव गंदेवड़ा में गंग नहर से गंगा का पानी आता है और हथिनी कुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर से यमुना का पानी आता है। दोनों पवित्र नदियों का पानी आकर गांव गंदेवडा में मिलता है और यूपी सरकार ने वहां पर बहुत बड़ा संगम घाट बनवाया हुआ है। सनौली घाट पर श्रद्धालु अमावस्या, पूर्णिमा व कुंभ पर स्नान करने के लिए आते हैं। यूपी के सहारनपुर से गंदेवडा के संगम घाट के पास से होते हुए पानी पानीपत-यूपी बॉर्डर पर सनौली यमुना पुल तक लाया जा सकता है। इसके लिए जमीन का भी अधिगृहण नहीं करना पड़ेगा। इससे दोनों सरकारों के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

यमुना-गंगा संगम घाट बनाने की मांग के लिए जनसंपर्क करते यमुना सुधार समिति के प्र‎देशाध्यक्ष एडवो

यमुना-गंगा संगम घाट बनाने की मांग के लिए जनसंपर्क करते यमुना सुधार समिति के प्र‎देशाध्यक्ष एडवो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed