फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for construction of Sangam Ghat near Yamuna Bridge

Panipat News: यमुना पुल के पास संगम घाट बनवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of Sangam Ghat near Yamuna Bridge
गजेंद्र सलूजा को सनौली यमुना नदी पर संगम घाट बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए रतन सिंह
सनौली। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट रतन सिंह रावल के नेतृत्व में सोमवार को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर सनौली यमुना पुल के पास गंगा का पानी लाकर संगम घाट बनाने की मांग की।
विज्ञापन

एडवोकेट रतन सिंह रावल ने केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि को बताया कि यूपी के शामली जिले के गांव गंदेवडा में गंग नहर के माध्यम से गंगा का पानी आता है और हथिनी कुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर के माध्यम से यमुना नदी का पानी आता है। दोनों पवित्र नदियों का पानी आकर गांव गंदेवडा में मिलता है और यूपी सरकार ने वहां पर बहुत बड़ा संगम घाट बनवाया हुआ है। जिले के श्रद्धालु वहां पर अमावस्या, पूर्णिमा व कुंभ आदि के पर्वों पर स्नान करने के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर से गंदेवडा के संगम घाट के पास से होते हुए एक नाला पानीपत-यूपी बॉर्डर पर यमुना पुल तक आता है। उसी नाले के माध्यम से गंगा का पानी पानीपत में सनौली यमुना पुल घाट तक आ सकता है और इसके लिए यूपी सरकार द्वारा जमीन का भी अधिग्रहण नहीं करना पड़ेगा। पानीपत-यूपी बॉर्डर पर सनौली यमुना पुल के पास संगम घाट बनने से हरियाणा व राजस्थान आदि राज्यों के श्रद्धालु धार्मिक पर्वों पर स्नान कर सकेंगे और यह क्षेत्र एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से हरियाणा व यूपी सरकारों के राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजेंद्र सलूजा ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बातचीत करेंगे और सनौली यमुना पुल के पास संगम घाट बनाने को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट सुभाष सैनी, एडवोकेट एसपी अरोडा, रोशन लाल छौक्कर, शीशपाल, जसबीर भाटिया, रामप्रसाद जैन, कौसर अली पत्थरगढ, आशु कौशिक, कमल त्यागी व बलविंद्र सिंह रावल और राममेहर कौशक,ओमदत्त आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed