फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for action against the accused of occupying the fields of Rishpur

Panipat News: रिशपुर के खेतों में कब्जा करने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused of occupying the fields of Rishpur
पानीपत। उत्तर प्रदेश से आए कुछ अज्ञात लोगों ने रिशपुर गांव के किसानों के खेतों पर कब्जा कर लिया। आरोपी जेसीबी लेकर पहुंचे थे और लाठी डंडों व हथियारों से लैस थे। बुधवार को रिशपुर गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच और अन्य किसानों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विधु रावल और सांसद संजय भाटिया के भाई हरीश भाटिया के साथ उपायुक्त वीरेंद्र दहिया एवं एसपी अजीत शेखावत से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई है। उपायुक्त ने समालखा एसडीएम और बापौली तहसीलदार को फोन कर तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई करने का आदेश दिया। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के जिले शामली के डीएम से भी संपर्क किया गया। एसपी ने भी डीएसपी समालखा को मौके पर जाकर कब्जा करने आए लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। भाजपा नेता प्रो. विधु रावल ने कहा कि समालखा की प्रत्येक इंच जमीन समालखावासियों की है। इस पर किसी को भी ब्जा करने नहीं दिया जाएगा। मौके पर रिशपुर सरपंच नरसिंह रावल, पूर्व सरपंच रविंद्र रावल, मास्टर महाबीर, शेर सिंह, एडवोकेट प्रदीप कुमार, सुशील, महताब, रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed