फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demadnd car in dowry, case

दहेज में कार न लाने पर पति ने बनाए पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध, मारपीट की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demadnd car in dowry, case
एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व दहेज में कार की मांग पूरी करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर थाना में शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुटानी चुंगी के पास रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी सतीश निवासी राजस्थान के साथ 2007 में शादी हुई थी। पति शराबी है, जो नशे में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। पति ने शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग शुरू कर दी, लेकिन वह हर बार मना करती तो पति उसके साथ मारपीट करता। इसी मांग को लेकर गत दो साल से विवाद रहने लगा, लेकिन अब भी उसकी यही कहना कि वह गाड़ी देने में असमर्थ है, जिस वजह से पति मारपीट करता है। उसने शिकायत ससुर-सास व पिता को की। उन्होंने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं सुधरा। पति ने बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया और धमकी दी कि अगर गाड़ी लेकर नहीं आई तो वह इस घर में नहीं रह सकती। अगर यहां आई तो जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed