फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deliberated on startups and pending payments

Panipat News: स्टार्टअप और अटके भुगतान पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Deliberated on startups and pending payments
इंडस्ट्रियल ट्रेड एसोसिएशन व्यापार संघ की बैठक को संबो​धित करते पदा​धिकारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। इंडस्ट्रियल ट्रेड एसोसिएशन (व्यापार संघ) की छठी बैठक मंगलवार देर शाम जीटी रोड स्थित होटल गोल्ड में हुई। इसमें 100 से अधिक उद्यमियों और एसोसिएशन सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कारोबारियों को स्टार्टअप शुरू करने, कंपनी पंजीकरण और अटके भुगतान संबंधी विवादों के समाधान के लिए एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

बैठक में एमएसएमई कंसलटेंट मनोज गाबा विशेष रूप से मौजूद रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि स्टार्टअप शुरू करने पर डीपीआईआईटी सर्टिफिकेट के माध्यम से विभिन्न सरकारी सुविधाओं और कर संबंधी प्रावधानों का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारियों की सबसे बड़ी चिंता अटके हुए भुगतान पर भी गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि भुगतान अटकने की स्थिति में एमएसएमई समाधान पोर्टल और निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से सामान्य कानूनी प्रक्रिया की तुलना में कम समय और खर्च में विवाद का समाधान कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों को कंबल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव कृष्ण गुलाटी, कैशियर अमित रोहिला, उपाध्यक्ष प्रवेश मित्तल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा, सतीश गुप्ता, तरुण नागपाल, आशीष और अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed