फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi Police Sub-Inspector loses life in road accident.

Panipat News: सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के एसआई की गई जान

Mon, 12 Oct 2026 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Sub-Inspector loses life in road accident.
हलदाना पुलिस चौकी में खड़ी बुलेट। संवाद - फोटो : samvad
समालखा-पानीपत। जीटी रोड पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात करीब साढ़े आठ दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) सत्यजीत यादव की मौत हो गई। वे सरकारी काम से समालखा आए थे और अपनी बुलेट बाइक पर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने एसआई के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली के तिमारपुर निवासी पंकज यादव ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से रेवाड़ी जिले के गांव बोहतवास भोंदू के रहने वाले हैं। वह रक्षा मंत्रालय के अधीन डीआरडीओ में कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई सत्यजीत यादव (34) करीब दो साल से दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट स्थित कोतवाली थाने में पीएसआई के पद पर कार्यरत थे। वे अविवाहित थे। सत्यजीत थाने के किसी सरकारी कार्य से 10 अक्टूबर को हरियाणा आए हुए थे।
विज्ञापन

उनको रात करीब साढ़े बजे फोन पर सूचना मिली कि समालखा में जीटी रोड पर उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। थाना समालखा के प्रभारी महिपाल ने बताया कि युवक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed