फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi-Panipat MEMU arrived three and a quarter hours late

Panipat News: दिल्ली-पानीपत एमईएमयू पौने तीन घंटे की देरी से आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Panipat MEMU arrived three and a quarter hours late
पानीपत। स्टेशन पर यात्रियों को आए दिन ट्रेनों की परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से आ रही हैं जिससे यात्रियों का ट्रेनों के इंतजार में कीमती समय खराब हो रहा है। बुधवार को दिल्ली पानीपत एमईएमयू समेत 23 ट्रेनें देरी से आई। यात्री मुकेश और संजय ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए करीब पौना घंटा हो चुका है। उनकी ट्रेन स्टेशन पर डेढ़ घंटे की देरी से आ रही है। उन्हें गंतव्य पर समय से पहुंचना था लेकिन ट्रेन देरी के कारण देरी से पहुंचेगें। हर यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ऐसे में ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से आएंगी तो यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों के अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों का समय खराब न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन


ये ट्रेनें आई देरी से

दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने तीन घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस पौना घंटा और शान ए पंजाब डेढ़ घंटे की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस पौना घंटा, नेताजी एक्सप्रेस सवा एक घंटा और जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। बंद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 38 मिनट, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौना घंटा और सचखंड एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटा, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट और संबलपुर एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई। हिमाचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, जम्मू मेल आधा घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 47 मिनट और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 41 मिनट की देरी से आई। अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस आधे घंटे की दरी से आई।
विज्ञापन


वर्जन :

स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आ रही हैं। यात्री थोड़ा इंतजार करने और अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचने के कारण परेशान भी नजर आए।

-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed