फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Decorate the house like a garden, my Ganraj has come...

Panipat News: सजा दो घर को गुलसन सा मेरे गणराज आए हैं...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Decorate the house like a garden, my Ganraj has come...
ए​ल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

विज्ञापन
- गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में विराजे गणेश, पूजन और निकाली झांकी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में गणपति विराजमान हो गए। कहीं विशेष आयोजन किए तो कहीं शोभायात्रा निकाली। औद्योगिक नगरी गणेश के जयघोष के साथ गूंज उठी। शहर में करीब तीन हजार घरों व स्थानों पर गणेश बैठे हैं। किसी ने पांच तो किसी ने 11 दिन के लिए आमंत्रित किया है। अब हर रोज सुबह व शाम को विशेष पूजा और भजन कीर्तन किया जाएगा।
अवध धाम में पांच दिवसीय उत्सव शुरू
पानीपत। श्री अवध धाम मंदिर में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव बुधवार को शुरू किया गया। मंदिर संस्थापक दाऊजी महाराज और कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने गणेश का पूजन किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में गणपति की कथा साक्षात श्रीहरि का स्वरूप है। इसको सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं परंतु दुर्लभ मानव प्राणी को यह कथा सहित भी प्राप्त हो जाती है। क्योंकि यदि भगवान किसी से सर्वाधिक स्नेह करते हैं तो वह मानव रूपी अपने भक्तों को करते हैं। मानव जीवन तभी धन्य होता है जब वह कथा स्मरण का लाभ प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर तिलकराज मिगलानी, सुरेश असीजा, ओमप्रकाश विरमानी, अमित मक्कड़, वीरेंद्र शर्मा, धीरज छाबड़ा, नंदकिशोर छावड़ा, सतीश , डॉ. रमेश चुघ, डीबी गोयल, जस्सू मलिक व रमेश सैनी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
पानीपत। भाटिया काॅलाेनी स्थित गणेश मंदिर में बुधवार से 11 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू किया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मंदिर में पहले से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है और इसी प्रतिमा की राेजाना मंदिर में सिद्धि-बुद्धि के साथ अभिषेक किया जाएगा। प्रधान बलदेव गांधी और महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि इस वर्ष भगवान गणेश के माध्यम से स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। इससे देश को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। माैके पर समिति के काेषाध्यक्ष सतीश फुटेला, जाेगिंद्र, सुभाष, दीपक अराेड़ा, पंडित विवेक शास्त्री व अशाेक माैजूद रहे। ब्यूरो


सार्वजनिक मराठा मंडल 28 साल से मना रहा महोत्सव
पानीपत। सार्वजनिक मराठा मंडल द्वारा किला मैदान पर 28 साल से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा के गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। इसके पश्चात शाम को संकीर्तन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। 3 सितंबर को भंडारा लगाया जाएगा। 5 सितंबर को असंध रोड के पास नदी में गणपति विसर्जन किया जाएगा। मौके पर महेश कुमार, संजीव व रोहित मौजूद रहे। ब्यूरो


एल्डिको देव मंदिर में निकाली शोभायात्रा

पानीपत। एल्डिको स्थित देव मंदिर में हर साल की भांति गणेश चतुर्थी पर बुधवार शोभायात्रा निकाली। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा सरदार हरविंद्र सिंह के मकान से शुरू होकर देव मंदिर में पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में गणेश के भजनों पर जमकर नृत्य किया। मंदिर के प्रधान अनिल गोयल ने बताया कि हर साल गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अशोक गांधी, पुनीत गुप्ता, अशोक गांधी, नीरज, पूजा व रीना मौजूद रही। ब्यूरो

सोमनाथ आश्रम में गणेश की प्रतिमा स्थापित
सनौली। श्री सोमनाथ धाम आश्रम निंबरी में सुधांशु महाराज के आशीर्वाद से गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। आश्रम के पंडित खेमराज ने बताया कि गणेश सुख समृद्धि, ज्ञान बुद्धि और सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। कोई भी मंगल कार्य प्रारंभ करने से पहले गणेश की पूजा की जाती है। आश्रम में प्रातः और शाम गणेश का पूजन व आरती की जाएगी। मौके पर आरएन रावल, डॉ. जगजीत आहूजा, इंद्र चुघ, गिरीश अरोड़ा, रमेश आर्य, गणेश ठाकुर, पीसी झा, रवि कुमार, मंजू रावल, वीना चुघ व पंडित जयनारायण मौजूद रहे।

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

एल्डिको में शोभायात्रा में भजनों पर झूमते भक्तजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed