फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   death of two friends riding bike

बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
death of two friends riding bike
समालखा (पानीपत)। मधुबन से दिल्ली जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

राकेश कुमार निवासी करनाल ने बताया कि उसकी साली का बेटा उमेश निवासी सदर बाजार दिल्ली तथा रोहित निवासी बस्ती दत्ताराम पहाड़ी दिल्ली उनके पास मधुबन करनाल आए हुए थे। रविवार को दोनों बाइक से वापस दिल्ली जा रहे थे। झट्टीपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को पानीपत के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंपते हुए कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed