फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of a young man living in the house with aunt under suspicious circumstances, aunt accused of murder

मौसी के साथ घर में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौसी पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man living in the house with aunt under suspicious circumstances, aunt accused of murder
Death of a young man living in the house with aunt under suspicious circumstances, aunt accused of murder - फोटो : Panipat
पानीपत। खटीक बस्ती में अपनी मौसी संग रह रहे युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने युवक के परिजनों को कॉल कर सूचना दी। जब यूपी से मृतक के परिजन पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला। आरोप है कि युवक के गले पर तार का निशान है और सिर पर चोट लगी है। उन्होंने मौसी पर ही हत्या करने के आरोप लगाया है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला हरदोई के गांव मतलावां निवासी गोलू कुमार उर्फ प्रमोद (19) पुत्र राजेंद्र प्रसाद चार माह पहले पानीपत आया था। वह खटीक बस्ती में किराए के मकान में रहता था और पचरंगा बाजार स्थित संजय मार्केट में बनी होम डेकोर सेंटर में पर्दे कटिंग का काम करता था। वह रक्षाबंधन पर घर गया और हरदोई जिला के गांव कसियापुर निवासी अपनी मौसी देवकी पत्नी गुड्डू को पानीपत में काम दिलाने के लिए साथ ले आया था। जिस सेंटर में गोलू पर्दे कटिंग करता था, मौसी को भी उसी सेंटर में आइलेट्स लगाने का काम दिलवा दिया। शनिवार को गोलू और उसकी मौसी देवकी सुबह नौ बजे सेंटर पहुंचे और साढ़े नौ बजे निकल गए। दोपहर करीब दो बजे मौसी देवकी सेंटर पहुंची और सेंटर संचालक को बताया कि गोलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौसी ने फोन कर गोलू के बड़े भाई मुकेश को भी मौत की सूचना दी। वे पानीपत पहुंचे। गले पर निशान और सिर में चोट देखने के बाद परिजनों ने मौसी पर ही हत्या के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मां मैं आ रहा हूं, फोन पर हुई थी आखिरी बात
बहन किरण ने बताया कि गोलू ने शनिवार सुबह सात बजे मां के पास कॉल किया था। वह घबराया हुआ था। मां ने पूछा तो गोलू बोला कि मां मैं आ रहा हूं, मैं अब और पानीपत नहीं रहना चाहता। मां ने कारण पूछने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने दोबारा कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो गया। दोपहर डेढ़ बजे भाई मुकेश के पास मौत की सूचना आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के लिए रिश्ता देखने के लिए गए थे माता-पिता
गोलू पांच बहन भाई में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई मुकेश और बहन किरण शादीशुदा है। किरण से छोटे सूरज, दिलीप और गोलू है, जो अविवाहित हैं। पिता राजेंद्र प्रसाद की गांव में चाय की दुकान है। दिलीप ने बताया कि मां मायावती और पिता राजेंद्र प्रसाद बड़े भाई सूरज के लिए लड़की देखने के लिए वीरवार को पटना गए थे। शुक्रवार को हादसे की सूचना मिलते ही पूरा परिवार सुबह साढ़े पांच बजे किराए की गाड़ी कर पानीपत पहुंचे।
टी-शर्ट का बटन डस्टबिन में मिला, हाथापाई होने की आशंका
मृतक गोलू के भाई दिलीप ने बताया कि जब वह गोलू के कमरे पर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसकी टी-शर्ट के बटन टूटे हुए थे। उन्होंने जांच की तो बटन डस्टबिन में मिले। आशंका है कि हत्या से पहले हाथापाई हुई है। वहीं दूसरी ओर गोलू के गले पर जो निशान है, आशंका है क्लच की तार से गला घोंटा गया है और तेजधार हथियार से सिर पर हमला किया गया है।
फोन कर मौसी बोली: गोलू की मौत हो गई, आ जाओ- मुकेश
मृतक गोलू के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि मौसी देवकी का फोन शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर आया था। मौसी बोली, वह घर पर थी, इसी बीच गोलू बाहर से आया और गिर गया। उसने उठाने का प्रयास किया, लेकिन मृत था। बहन किरण ने आरोप लगाया कि हत्या मौसी देवकी ने की है।
हत्या देवकी ने की या कोई ओर भी वारदात में शामिल, जांच जारी
गोलू के गले पर निशान और सिर में चोट है। परिजनों को आशंका है कि देवकी के साथ हत्या में कोई ओर भी शामिल हो सकता है। देवकी ने हत्या में अपने साथ किसी दूसरे को भी शामिल किया है। फिलहाल चांदनीबाग थाना और किशनपुरा चौकी की टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी है। रिपोर्ट में धारा 120 बी को भी शामिल किया गया है।
शनिवार शाम छह बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक के बड़े भाई के बयान पर देवकी के खिलाफ हत्या और 120 बी की धारा के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हत्या किसने की, जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

Death of a young man living in the house with aunt under suspicious circumstances, aunt accused of murder

Death of a young man living in the house with aunt under suspicious circumstances, aunt accused of murder- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed