{"_id":"658f34f6347cba094a06f11b","slug":"deaf-and-mute-youth-dies-after-being-hit-by-train-engine-panipat-news-c-244-1-pnp1001-11471-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेल इंजन की चपेट में आने से मूक बधिर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेल इंजन की चपेट में आने से मूक बधिर युवक की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पानीपत जींद लाइन पर बतरा कॉलोनी के पास रेल इंजन की चपेट में आने से एक मूक बधिर युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह अक्सर ट्रैक की तरफ घूमने जाता था। उसको इंजन का हार्न सुनाई नहीं दिया। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
बतरा कॉलोनी निवासी बलजीत ने बताया कि उसका बेटा पारस उर्फ रितिक (21) सुलभ शौचालय पर अपनी मां के साथ काम करता था। वह स्वयं नगर निगम में ठेका कर्मी है। पारस वीरवार दोपहर बाद घर से जींद ट्रैक की तरफ गया था। वह देर शाम तक वापस नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की। वह कॉलोनी में पानीपत-जींद लाइन के पास मृत मिला। जीआरपी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया दो इंजन जींद की तरफ जा रहे थे। रितिक इसी समय ट्रैक पार करते समय इंजन की चपेट में आ गया।