फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deadly attack on farmer

Panipat News: किसान पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on farmer
इसराना। नौल्था गांव में रविवार को पुराने विवाद में राजीनामा नहीं करने पर एक किसान पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी किसान को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल किसान को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल किसान की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विरेंद्र सिंह निवासी नौल्था ने बताया कि वह पेशे से किसान है। शाम को जब वह अपने खेत में पहुंचा तो वहां पर उसके खेत का पड़ोसी कर्ण सिंह उसके साथ कहासुनी करने लगा। उसने कहा कि तीन साल पहले हुए लड़ाई झगड़े के विवाद में राजीनामा कर ले। अन्यथा उसके परिवार को जान से मार देगें। बढ़ते विवाद को भांप कर वह घर की तरफ चल दिया। रास्ते में गांव में जब वह बैंक के पास पहुंचा एक युवक ने उसके सामने बाइक खडी कर उसका रास्ता रोककर उस पर गंडासी से हमला कर दिया। अन्य युवकों को भी फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में कई अन्य लोग भी डंडे व तेजधार हथियार लेकर पहुंच गए। सभी ने मिल कर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास लोग जमा होने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर कर्ण सिंह, अंकित, प्रदीप व टिंकू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed