फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead boy of young man found hanging

फंदे पर लटका मिला अज्ञात शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
dead boy of young man found hanging
कुटानी गांव में शुक्रवार देर शाम एक करीब 48 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, शनाख्त के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

किला थाना से जांच अधिकारी एचसी संदीप ने बताया कि उन्हें शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी, जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए थे। कुटानी गांव के बिजेंद्र के खेत में एक शव लटका हुआ था। शव गमछे से गाटर पर लटका हुआ था। मृतक की आयु करीब 47 से 48 वर्ष के आसपास की है। उन्होंने आसपास के लोगों से शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन किसी ने पहचान करन से इंकार कर दिया। जिसके बाद शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। धारा 174 की कार्रवाई की है, शव को पोस्टमार्टम कराकर शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed