फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of youth found on track, father accused of murder

समालखा: ट्रैक पर मिला युवक का शव, पिता ने हत्या का आरोप लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on track, father accused of murder
समालखा। गांव जौरासी के रहने वाले 22 वर्षीय युवक का शव चुलकाना फाटक से दिल्ली की ओर ट्रैक पर शुक्रवार की रात मिला। पिता का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है, उसकी हत्या कर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 11 बजे जैरासी निवासी कुलदीप का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पिता कृष्ण ने बेटे की हत्या करने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने घर पर थे। बेटा कुलदीप उसके पास ही था। तभी गांव का ही नरेंद्र पहलवान उनके घर पर आया और लड़के के साथ मारपीट करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना। उसने कुलदीप को थप्पड़ और लात घूंसे मारे। मारपीट की वजह पूछने पर गालीगलौज की। किसी तरह उन्होंने मामला शांत कराया। नरेंद्र देख लेने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

रात आठ बजे बेटा कुलदीप गली में टहलने के लिए निकला था। उसने बेटे को कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रात करीब 11 बजे रेलवे चौकी से कॉल आया कि नेस्ले कंपनी के पास शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। बेटे के शरीर पर पीछे की ओर सिर और दाहिने पैर का टकना कटा हुआ था। इसके अलावा शरीर पर कहीं भी निशान नहीं थे। कृष्ण का कहना है कि अगर बेटा रेल के नीचे कटता तो सारा शरीर खुर्द बुर्द हालात में मिलता। आरोप है कि उसके बेटे कुलदीप को जान से मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। जीआरपी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कृष्ण के बयान पर नरेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed