{"_id":"66b021edeadb76b6d50a40f9","slug":"dead-body-of-migrant-found-hanging-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122195-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदे पर लटका मिला प्रवासी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदे पर लटका मिला प्रवासी का शव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। चौटाला रोड स्थित एक फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर में एक प्रवासी ने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रवासी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। लेबर क्वार्टर के मालिक ने इसकी सूचना सेक्टर 29 पुलिस थाना में दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसका साला सौरभ कुमार (22) उनके पास ही चौटाला रोड पर बने लेबर क्वार्टर में रहता था। वह यहीं पर एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को सौरभ दोपहर को फैक्ट्री से अपने कमरे पर आ गया था। उसने क्वार्टर पर आकर अंदर से अपना कमरा बंद कर लिया। वह शाम तक कमरे से बाहर नहीं आया तो मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो सौरभ का शव गमछे से पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। सौरभ अविवाहित था। वह शराब पीने का आदी थी। इसलिए वह अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।