फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of elderly missing for four days found hanging at Gharaunda railway station

चार दिन से लापता बुजुर्ग का घरौंडा रेलवे स्टेशन पर लटका मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly missing for four days found hanging at Gharaunda railway station
पानीपत। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव फंदे पर लटका देख सनसनी फैल गई। जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। जांच में पता चला कि मृतक करनाल के गांव सटोंडी का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

घरौंडा के सटोंडी निवासी सिंगा राम(65) चार दिन पहले घर से निकले थे। मंगलवार सुबह घरौंडा रेलवे स्टेशन पर उनका शव गर्म पट्टी के फंदे से शेड पर लटका मिला। यात्रियों ने शव को देख जीआरपी थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव की सूचना परिजनों को दी। उनका बेटा अस्पताल पहुंचा और शव की शिनाख्त की। जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि मृतक का एक बेटा और सात बेटिया है। एक बेटा और एक बेटी को छोड़कर बाकि विवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed