फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of an elderly person found in a rotten condition in a closed room

Panipat News: बुजुर्ग का बंद कमरे में सड़ी हालत में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly person found in a rotten condition in a closed room
पानीपत। नारायण सिंह पार्क कॉलोनी में बंद कमरे में एक बुजुर्ग का शव गली सड़ी अवस्था में मिला। प्राथमिक जांच में शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बदबू आने पर पड़ोसी ने इसकी सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारायण सिंह पार्क कॉलोनी निवासी चंदन मक्कड़ ने बताया कि उसका चचेरा भाई हरबंस मक्कड (60) अविवाहित था। उसकी बहन हैदराबाद में रहती है। वह पिछले आठ माह से अकेला रह रहा था। वह काफी दिन से बीमार भी था। पांच दिन पहले वह सामान लेकर घर आया था। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला। वीरवार शाम को जब उनके कमरे से बदबू आई तो उन्हें किसी अनहोनी की शंका हुई। उसने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस यहां मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। यहां हरबंस का शव बेड पर सड़ी हालत में मिला। शव पर कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने जन सेवा दल के सदस्यों को मौके पर बुलाया और शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। इस बारे में उनकी बहन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम में बुजुर्ग की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। प्राथमिक जांच में उनकी मौत के कारण बीमारी प्रतीत हो रही है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed