फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose, murder alleged

Panipat News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose, murder alleged
पानीपत। नूरवाला की जसबीर कॉलोनी में शुक्रवार रात पत्नी से झगड़े के बाद बृजेश (35) का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनाें ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने परिजनाें के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

सर्वेश ने बताया कि वे मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव गढ़िया के रहने वाले हैं। वे करीब 15 साल से जसबीर काॅलाेनी में रह रहे हैं। उनका भाई बृजेश (अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। बृजेश के साथ उनकी सास भी रहती है। जसबीर शराब पीने का आदी था। इसी के चलते घर में झगड़ा रहता था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी व सास बृजेश के साथ झगड़ा करती थी। उन्होंने शुक्रवार रात भी किसी बात पर बृजेश के साथ झगड़ा किया। बृजेश अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी ने जाकर देखा ताे बृजेश फंदे पर लटका मिला। उन्होंने आरोप लगाए कि बृजेश की हत्या की गई है। उनकी पत्नी की यह दूसरी शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे कमरे पर पहुंचे ताे बृजेश एक बाल्टी पर घुटने के बल बैठा मिला। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा था। घुटने बेड से सटे थे। परिजनाें का कहना है कि फंदा लगाया होता ताे उसके पैर जमीन से ऊपर हाेते।

जांच अधिकारी एएसआई सेठनपाल ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही माैके पर पहुंच गई थी। आसपास के लाेगाें ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। उनके बीच शुक्रवार काे भी झगड़ा हुआ। उनके भाई ने हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed