फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a woman missing for four days was found in the canal

पानीपत: चार दिन से लापता महिला का पश्चिमी यमुना लिंक नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman missing for four days was found in the canal
पानीपत/मतलौडा। चार दिन से लापता रेरकलां गांव निवासी महिला का शव पांचवें दिन पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हनुमान मंदिर के पास मिला। शव को नहर से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पति ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

गांव रेरकलां निवासी हिम्मत सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को उसकी पत्नी हरप्रीत कौर (44) के साथ उसका झगड़ा हो गया था। पत्नी ने पुलिस भी घर बुला ली थी, लेकिन उसकी गलती न मिलने पर पुलिस वापस चली गई थी। वह भी फैक्टरी चला गया था। 18 सितंबर को वह सुबह खाना लेकर फैक्टरी गया था, वह दोपहर करीब 12 बजे फैक्टरी से घर लौट रहा था तो फैक्टरी के पास मुनक झाल पर कुछ युवकों की भीड़ लगी हुई थी। पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पत्नी ने ही नहर में छलांग लगाई है। इसके बाद उसने पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दी। बृहस्पतिवार को उसका शव पानीपत असंध रोड पर हनुमान मंदिर के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला। उन्होंने पत्नी के सूट से शिनाख्त की। हिम्मत सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed