फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead body fround in drain

नाले में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
dead body fround in drain
गांव सौदापुर के पास सोमवार की दोपहर में करीब 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने की वजह से हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

बुजुर्ग की पहचान गांव सौदापुर निवासी मांगेराम के रूप में हुई। उनके बेटे बलवान सिंह ने बताया कि पिता रविवार से लापता थे। मामले की सूचना मिलते ही असंध नहर नाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में ले गई। शव पर दो जगह चोट के निशान थे हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत नहीं दी है। जानकारी के अनुसार मृतक रविवार को करीब 5:00 बजे घर से शहर के लिए निकला था। उसके बाद वह घर पर नहीं पहुंचा तो उनकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कोई पता नहीं चला। असंध नहर नाका चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया शव कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed