फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body found on Khubdu Jhal, friends accused of murder

खुबडू झाल पर मिला शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body found on Khubdu Jhal, friends accused of murder
पानीपत। हडताड़ी के पास नहर में डूबे सिवाह के 57 वर्षीय प्रताप सिंह का रविवार को खुबडू झाल पर शव मिला। परिजन शव को लेकर पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां पर पोस्टमार्टम कराकर इसराना थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। इसराना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रताप सिंह के दो दोस्त कल से फरार हैं। आरोप है कि उन्हीं ने प्रताप की हत्या की है। गौरतलब है कि इसराना थाना पुलिस को 25 जून को दी शिकायत में गांव सिवाह निवासी अजय ने बताया कि 25 जून को उसके पिता प्रताप सिंह सुबह 11 बजे चचेरे भाई के साथ हडताड़ी नहर में नहाने गए थे। उन्होंने फोन कर हादसे की सूचना दी थी। जिसके बाद से उनका फोन बंद आ रहा है। आरोप है कि पिल्लूखेड़ा निवासी व्यक्ति भी नहाते समय उनके साथ था। दोनों ही कल से फरार हैं। उन्हें शक है कि पिता की मौत में दोनों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed