फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DC submits report on land acquisition of Barsat Road, court gives next date

Panipat News: बरसत रोड की जमीन अधिग्रहण में डीसी ने रिपोर्ट जमा, कोर्ट ने अगली तारीख दी

Tue, 25 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 25 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
DC submits report on land acquisition of Barsat Road, court gives next date
पानीपत। बरसत रोड की जमीन अधिग्रहण के मामले में कोर्ट में सोमवार को उपायुक्त की तरफ से पूरे मामले की रिपोर्ट जमा कराई गई। कोर्ट इसके आधार पर आगामी फैसला लेगा। इसमें अगली सुनवाई 12 दिसंबर काे तय की है। वहीं एक अन्य मामले में सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

एडवोकेट रघुबीर सैनी के पक्ष की तरफ से अपील पर कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई तय की थी। पीड़ित पक्ष से हर्ष सैनी ने बताया कि उनकी 3500 वर्गगज जमीन बरसत रोड पर बिचपडी चौक के पास आ रही है। 25 साल बाद पीडब्ल्यूडी न ताे उनकी जमीन लाैटा रहा है और न ही उन्हें कलेक्टर रेट पर मुआवजा राशि दे रहा है। काेर्ट में पीडब्ल्यूडी की तरफ से लिखित में दिया गया था कि मुआवजे का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें समय दिया जाए, लेकिन अब तक मुख्यालय से जवाब नहीं आया है। कोर्ट में मुआवजा राशि तय करने पर 12 नवंबर काे डीसी काे आखिरी विकल्प मानकर पूरे मामले की रिपाेर्ट मांगी थी। इस पर उपायुक्त ने कोर्ट में पूरे मामले की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed