{"_id":"69c8486334418d34e90a4820","slug":"daulatpur-chowk-express-train-will-depart-from-sabarmati-instead-of-gandhinagar-capital-panipat-news-c-36-1-amb1001-160547-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांधीनगर कैपिटल के बजाय साबरमती से रवाना होगी दौलतपुर चाैक एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गांधीनगर कैपिटल के बजाय साबरमती से रवाना होगी दौलतपुर चाैक एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग संबंधी कार्य के चलते 29 मार्च को ट्रेन नंबर 19411/19412 अंबाला मंडल के अधीन दौलतपुर चौक एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया गया है।
यह ट्रेन अब गांधीनगर कैपिटल के स्थान पर साबरमती स्टेशन से संचालित होगी। मार्ग बाधित : उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह रेल सेवा साबरमती-खोड़ीयार-कलोल-कोटासण रोड-मेहसाना होकर संचालित की जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं जाएगी। यात्रियों से अपील की है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम, रेल मदद या आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम स्थिति की जांच कर लें। सिग्नलिंग कार्य के कारण रूट में यह बदलाव केवल सीमित समय के लिए किया गया है।