फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   das laakh rupaye lon dilaane ka jhaansa dekar kisaan se hadapee 1.35 karod kee jameen

दस लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर किसान से हड़पी 1.35 करोड़ की जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
das laakh rupaye lon dilaane ka jhaansa dekar kisaan se hadapee 1.35 karod kee jameen
पानीपत। गांव महमदपुर निवासी एक किसान से एक युवक ने धोखाधड़ी से 1.35 करोड़ की जमीन हड़प ली। युवक ने पीड़ित को 10 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया और उसे पलवल की तहसील ले जाकर ब्लैंक पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए। बदले में दिए दस्तावेज की जांच कराई तो खुलासा हुआ कि आरोपी ने धोखे से जमीन का मुख्तारनामा अपने नाम करा लिया। आरोप है कि आरोपी के साथ पलवल का नायब तहसीलदार, बैंक मैनेजर और एक नंबरदार भी शामिल है। गृहमंत्री के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गृहमंत्री को दी शिकायत में गांव महमदपुर निवासी किसान अनूप सिंह ने बताया कि वह बीमार रहता है। सिर्फ हस्ताक्षर करना जानता है। उसे 10 लाख रुपये की आवश्यकता थी। लोन के लिए उसकी अनिल कुमार से मुलाकात हुई। जिसने खुद को बैंक एजेंट बताया। उसने कहा कि बैंक में खाता खुलवाना होगा और चेकबुक पर हस्ताक्षर कर ब्लैंक चेक देने होंगे। सभी चेक लेकर अनिल उसे लोन के संबंध में पलवल की बहीन तहसील में लेकर गया। जहां अनिल के रिश्तेदार नायब तहसीलदार गुलाब सैनी ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और एक कॉपी दे दी। बाद में पता चला कि अनिल सैनी ने अपने नाम जमीन का मुख्तारनामा करा लिया। जिस पर उसने पलवल में नायब तहसीलदार को दरखास्त दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बाक्स
खाते में दिखाया फर्जी ट्रांजेक्शन
पीड़ित ने अपने खाते की जांच कराई तो उसके खाते में 1 करोड़ 35 लाख 80 हजार का ट्रांजेक्शन मिला। दस्तावेज में आरोपी दिखाया कि वह जमीन के रुपये दे चुका है जबकि उसने कोई रुपये नहीं लिए। आरोपी ने खाते में खुद रुपये डलवाए और खुद ही चेक से निकलवा लिए। आरोप है कि बैंक मैनेजर भी मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पीड़ित की शिकायत पर सैनी मोहल्ला निवासी अनिल सैनी, सुनील जाटव, संदीप सिंह, नायब तहसीलदार गुलाब सैनी, बैंक मैनेजर दी पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव शाखा, सनौली रोड, पानीपत, गांव उग्राखेड़ी निवासी सुरेश कुमार नंबरदार, नांगलखेड़ी निवासी विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed