फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Danger of dengue increased due to negligence of those responsible

Panipat News: जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ा डेंगू का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Danger of dengue increased due to negligence of those responsible
पानीपत। जिले में अब लगभग हर डेंगू के हर रोज केस मिल रहे हैं। आज जिला नागरिक अस्पताल समेत नौ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू के 240 सैंपल की जांच होगी । यह सैंपल उन रोगियों के हैं जिनकी शुक्रवार को जांच हुई थी। निजी अस्पतालों से जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए सैंपल आएंगे। इसलिए सोमवार को डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक बढ़ सकती है। फिलहाल जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 29 और मलेरिया के रोगियों की संख्या तीन है। जिले में डेंगू का खतरा जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ा है। नगर निगम ने समय रहते न तो खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डाला और न ही प्लॉटों से पानी निकाला। पंचायती राज विभाग ने अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं की।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल की लैब में हर रोज 60-70 डेंगू व मलेरिया के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज 1500 से अधिक ओपीडी हो रही है। एक जनवरी से अब तक 267912 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची। यहां 4872 जगहों पर लार्वा मिला। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नष्ट किया और इन परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। सबसे अधिक लार्वा प्लॉटों में जमा पानी में मिल रहा है।
विज्ञापन


डेंगू बढ़ने का कारण
नगर निगम और पंचायत विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में फोगिंग करनी है। इनको पत्र भी जारी किया गया है। इतना कुछ होने के बाद भी फोगिंंग नहीं की गई। निगम ने प्लॉटों में जमा पानी निकासी को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं किए और न ही फोगिंग को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल डेंगू के मरीज-

साल- मरीज

2020- 274

2021- 287

2022- 296

2023- 351
2024- अब तक 29

वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जहां डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। डेंगू का लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को फॉगिंग करने को कहा गया है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed