{"_id":"6ad22918e3ed9234d20bf39c","slug":"dandiya-festival-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166116-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीएवी स्कूल थर्मल में डांडिया महोत्सव, 16 लकी ड्रॉ निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीएवी स्कूल थर्मल में डांडिया महोत्सव, 16 लकी ड्रॉ निकाले
विज्ञापन
मतलौडा। डीएवी स्कूल थर्मल में शुक्रवार को डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और मधुर संगीत ने उत्सव का माहौल बनाया।
महोत्सव में बच्चों ने गुजराती वेशभूषा में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी प्रस्तुतियों में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि एसई थर्मल अनिल गुप्ता, सुखदेव बजाज और मीना कंबोज रहे।
प्रधानाचार्या भव्या शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में 16 लकी ड्रॉ निकाले गए और विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए।
विज्ञापन
24