फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dalit Rights Forum brainstormed on the issues

Panipat News: दलित अधिकार मंच ने मुद्दों पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dalit Rights Forum brainstormed on the issues
पानीपत। गीता कालोनी स्थित स्वतंत्रता सेनानी शिव वर्मा स्मारक भवन में दलित अधिकार मंच की बैठक हुई। बैठक में दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक एडवोकेट दयानंद पंवार को श्रद्धांजलि दी और बैठक की अध्यक्षता कर्मबीर काबड़ी ने की। बैठक का संचालन दलित अधिकार मंच राज्य कमेटी से पानीपत के प्रभारी ओमप्रकाश सिंहमार ने किया।
विज्ञापन

मंच जल्द ही पिछड़े वर्ग के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए जिलास्तरीय प्रदर्शनों के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगा।
ओमप्रकाश ने बताया कि सरकारी स्कूलों व काॅलेजों में पढ़ने वाले दलित व पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार जहां एक तरफ सबका साथ -सबका विकास का दावा करती है वहीं दूसरी तरफ अपनी दलित विरोधी मानसिकता से षड्यंत्रकारी ढंग से दलित व पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति को समाप्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने व भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को बेनकाब करने के लिए छात्रवृत्ति के मुद्दे पर दलित अधिकार मंच प्रदेश में जन अभियान चलाया जाएगा। दलित बस्तियों में जाकर छात्रवृत्ति से वंचित दलित बच्चों की पहचान करके बच्चों व अभिभावकों के हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र तैयार करके जिलास्तरीय प्रदर्शनों के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपें जाएंगे।

मंच के सह-संयोजक कर्मबीर काबड़ी ने कहा कि मंच की ग्राम स्तरीय इकाइयों को गठित करके दलित अधिकार आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। दलित अधिकार मंच ने सह संयोजक राजेन्द्र और कर्मबीर काबड़ी को बनाया गया। वहीं जिला कमेटी टीम में कर्मचारी नेता जोगिंदर भोला, पंच प्रदीप भोला, अंग्रेज सिंह महराणा, ओमपाल खेड़ा, रोहतास रसलापुर, राजू डाहर, दीपिका बसेड़ा, राजपाल नूरपुर, राजेश कुमार, सफात अली खां, जयभगवान काबड़ी, कविता, बंटी, मनीषा को शामिल किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत मजदूर राज्य संयुक्त सचिव राजेंद्र, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल, पूर्व ब्लॉक पार्षद अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed