फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dak Kanwad has started, crowd of devotees of Bholenath will gather on the roads for two days

Panipat News: डाक कांवड़ शुरू, दो दिन सड़कों पर उमड़ेगा भोले के भक्तों का हुजूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dak Kanwad has started, crowd of devotees of Bholenath will gather on the roads for two days
- सभी नाकों पर पुलिस बल तैनात, नेशनल हाइवे 709 एडी पर बने कट किए बंद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एक दिन के बाद शिवरात्रि है। ऐसे में सड़कों पर डाक कांवड़ ला रहे भोले के भक्तों की दौड़ शुरू हो गई है जिससे पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। मुख्य कांवड़ मार्ग नेशनल हाईवे 709 एडी पर जगह-जगह बने कट भी बंद कर दिए गए हैं। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार शाम को डीसी और एसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पानीपत से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजर रहे हैं। यात्रा के अंतिम दो दिन डाक कांवड़ की संख्या अधिक रहेगी। हरिद्वार प्रशासन द्वारा यूपी, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान से बड़ी संख्या में डाक कांवड़ हरिद्वार पहुंचने का इनपुट दिया है। जिसमें सबसे अधिक डाक कांवड़ हरियाणा के हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट को पहले ही डायवर्ट किया जा चुका है। सोमवार को नेशनल हाईवे 709 एडी खटीमा-पानीत पर और अधिक सख्ती बढ़ा दी गई है। कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीसी डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया व एसपी भूपेंद्र सिंह ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी मुख्य कांवड़ सनौली यमुना बॉर्डर पर पहुंचे। यहीं से कावंड़ यात्री यूपी से हरियाणा की सीमा में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन


कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों का सभी को सहयोग करना चाहिए। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए जगह-जगह चिकित्सा और पानी की व्यवस्था की गई है। जहां-जहां सड़कें टूटी थी उनकी मरम्मत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हीरेंद्र कुमार दहिया, डीसी पानीपत
--
कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि डाक कांवड लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को भीड़-भाड़ और ट्रैफिक का ध्यान रखना चाहिए।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed