फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dahar's daughter is making a name for herself in Kabaddi at the national level.

Panipat News: डाहर की बेटी राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में बना रही पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dahar's daughter is making a name for herself in Kabaddi at the national level.
पानीपत। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की काजल कबड्डी में पहचान बना कर रही प्रदेश का नाम रोशन। डाहर की बेटी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। बचपन से खेलों में पहचान बनाने का सपना लिए काजल ने स्कूली शिक्षा के साथ ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। अब तक काजल अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है और पदक जीत देश-प्रदेश का मान बढ़ा चुकी है। अब काजल का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर स्वर्ण पदक जीत देश का गौरव बढ़ाना है।
विज्ञापन

काजल ने बताया कि वह डाहर गांव की रहने वाली है। उसके पिता विजयपाल की गांव में ही करियाना की दुकान है और उसकी माता नीलम गृहिणी है। वे पांच बहन भाई हैं। उसकी बहनें भी खेलों में आगे आ रही है। उसने स्कूली शिक्षा के साथ ही खेलना शुरू कर दिया था। परिवार का सहयोग मिलने से वह खेलों में पहचान बना पाई है। अब वह खेलों के साथ एमए की पढ़ाई भी कर रही है। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का मान बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन

काजल के कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि काजल पिछले 12 साल से उनकी रॉयल कबड्डी एकेडमी में कबड्डी का अभ्यास कर रही है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी बन चुकी है। काजल अनेक बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। काजल ने हाल ही में पंजाब में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पानीपत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले भी वह ऑल इंडिया की, वेस्ट जोन, नोर्थ जोन और राज्य स्तर पर खेल चुकी है और पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों इंडिया में चयन-
कोच जोगिंद्र ने बताया कि काजल का चयन खेलों इंडिया के लिए हो चुका है। अब वह जम्मू-कश्मीर में होने वाली खेलों इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। ये प्रतियोगिता 22 से 27 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed