फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

साइट से छेड़छाड़ कर 110 लोगों की फर्जी पेंशन बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
d
जिला समाज कल्याण विभाग के पोर्टल से छेड़छाड़ कर फर्जी 110 लोगों की पेंशन बनाने वाले आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग की और से दी शिकायत में बताया गया था कि कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और अन्य कई प्रकार की पेंशन बनाने का कार्य किया जाता है। सभी प्रकार की पेंशन का डाटा लाभपात्रों द्वारा ऑनलाईन करवाने उपरांत ऑनलाइन ही स्वीकृत किया जाता है। जिसका ऑनलाइन करने के लिए आईडी और पासवर्ड कार्यालय के पास ही होता है। गत 21 अक्तूबर 2020 से लेकर 22 अक्तूबर 2020 को किसी अज्ञात ने पोर्टल के साथ छेड़छाड़ किया। साइट पर आए आवेदन को स्वीकृत कर दिया। उपरोक्त सभी 110 आवेदन 21 अक्तूबर की रात 9:17 से लेकर रात 12:00 बजे तक चढ़ाए गए हैं और स्वीकृत किए गए है। शहर थाना पुलिस ने दो जनवरी 2021 को केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी। उपरोक्त मामले में शहर थाना पुलिस ने समाज कल्याण विभाग के डाटा ऑपरेटर के पद पर तैनात धमेंद्र को गिरफ्तार किया है। जिसने कबूल लिया है कि उसी ने आईडी पासवर्ड डालकर साइट से छेड़छाड़ कर 110 लोगों की फर्जी पेंशन बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed