फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

परढ़ाना जितना बड़ा गांव, उतनी ही बड़ी समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
d
कुलदीप सिंह आर्य
विज्ञापन

इसराना। ब्लॉक इसराना का परढ़ाना गांव जितना बड़ा है, यहां की समस्याएं भी उतनी ही ज्यादा हैं। हालांकि निवर्तमान पंचायत ने गांव के हर स्तर पर विकास का दावा किया है, लेकिन समस्याएं खुद विकास की कहानी बयान कर रही हैं। गांव की आबादी करीब चार हजार है, वोटरों की तादाद करीब ढाई हजार है। गांव में बाबा गंगा दास की समाधि है। इस वजह से भी गांव प्रदेश भर में मशहूर है, लेकिन यहां पीने तक का पानी नहीं है। गंदगी से नालियां अटी पड़ी हैं। गांव के स्टेडियम तक का बुरा हाल है। गांव में सब हेल्थ सेंटर पूरी तरह जर्जर हालत में है। इसे लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार को ग्रामीणों से बातचीत भी की। संवाद
खेतों से भरकर लाते हैं पानी
गांव में पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नही है। गाव से काफी दूर जो ट्यूबवेल लगाया था वो पर्याप्त नहीं है। खेतों से पेयजल लेकर आना पड़ता है। पंचायत द्वारा शुरू किया गया कैंपर सिस्टम दो साल से बंद है व आरओ भी खराब पड़ा है। गांव मे पेयजल उपलब्ध कराने के व्यवस्था की जानी चाहिए। -मंजीत सांगवान
विज्ञापन

गंदे पानी की समस्या
गांव के ज्यादातर हिस्सों में सही ढंग से निकासी व्यवस्था न होने से नालियां गंदे पानी से भरी रहती हैं। कई स्थानों पर मामूली बरसात में नालियां रुक कर गंदगी पूरी गली में फैल जाती है व घरों में गंदा पानी घुस जाता है। गांव के सभी हिस्सों में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जाना चाहिए। -राजकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरा पड़ा स्टेडियम
गांव में खिलाड़ियों के लिए बनाए गए स्टेडियम में काफी काम अधूरा बचा है। खिलाड़ियों को जब भी जरूरत होती है तब अपने खर्च पर सुविधाओं को जुटाना पड़ता है। स्टेडियम में घास उगी हुई है। बार बार कहने पर भी सुधार नही कराया जाता व न ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती। -सुभाष चंद्र
जर्जर हेल्थ सेंटर
गांव में सब हेल्थ सेंटर पूरी तरह जर्जर हालत में है। जो कभी भी गिर सकता है। विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर ड्यूटी दे रहे हैं। गांव के पशु अस्पताल का भी यही हाल है। सरकार गांव में सब हेल्थ सेंटर व पशु अस्पताल के भवन का नए सिरे से निर्माण कराए। -संदीप
गांव में होना चाहिए बैंक
गांव में किसी भी बैंक की शाखा खोलने की मांग उठाई है। गांव में किसी भी बैंक की शाखा तक नही है। ग्रामीणों की बैंक सुविधा के लिए इसराना जाना पड़ता है। बैंक के अलावा एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। -रणबीर
युवाओं को सौंपे बागडोर, तो होगा विकास
गांव में युवाओं को गांव के विकास के लिए स्वयं पहल करनी होगी। पंचायत चुनाव में गांव की बागडोर युवाओं के हाथों में सौंपनी चाहिए। सभी मिल कर सकारात्मक सोच के साथ काम करें तो विकास जरूर होगा। -सुरेश कुमार

परढ़ाना गांव के ग्रामीण द्वारा उठाई गई सभी समस्या उनकी जानकारी में है। जहां गंदगी के ढेर हैं उन्हें जल्द उठाया जा रहा है। गंदे पानी की निकासी के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेडियम का निर्माण पूरा कराया जाएगा। पेयजल समस्या के लिए पब्लिक हेल्थ को कहने के साथ गाव में भी ट्यूबवेल की व्यवस्था की जाएगी। सब हेल्थ सेंटर व पशु अस्पताल की हालत ठीक कराने के लिए दोनों विभागों को लिखा जाएगा।
जितेंद्र शर्मा, बीडीपीओ, इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed