{"_id":"60f1e6be8ebc3ebf5a00b6bd","slug":"d-panipat-news-knl767482198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने इकरारनामे पर वर्तमान रेट में रजिस्ट्री कराने दबाव में रिलायंसकर्मी ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने इकरारनामे पर वर्तमान रेट में रजिस्ट्री कराने दबाव में रिलायंसकर्मी ने आग लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन में एक रिलायंस कर्मी ने अपने ताऊ के प्रापर्टी डीलर बेटे की प्रताड़ना से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे खुद आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2013 में उसने अपने 302 वर्ग गज के प्लाट का ताऊ के बेटे के साथ सौदा किया था। तब ताऊ के बेटे ने न कोई रकम दी और न ही रजिस्ट्री कराई। अब प्लाट के वर्तमान रेट दो से तीन गुना हो गए हैं, लेकिन ताऊ का बेटा पुराने इकरारनामे की कीमत पर ही वर्तमान में रजिस्ट्री उसके नाम कराने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
मॉडल टाउन के 486-आर निवासी गौरव अघ्घी (46) रिलायंस कंपनी में नौकरी करता था। उसकी बहन शालू ने बताया कि 486-आर स्थित प्लाट 700 से 800 वर्ग गज का है। जिसमें 302 वर्ग गज गौरव के नाम है। जिसमें वह रहता था। ताऊ हरि किशन का बेटा अमित अघ्घी उर्फ नीटू प्रॉपर्टी डीलर है। उसने गौरव से दिसंबर 2013 में डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के हिसाब से प्लाट का इकरारनामा कराया था। जिसकी रजिस्ट्री कराने की तिथि 30 जून 2014 थी, लेकिन समय सीमा पर अमित ने रजिस्ट्री नहीं कराई। अब वर्तमान में प्लाट की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये हो चुकी है। अमित पुराने इकरारनामे में तय डेढ़ करोड़ रुपये में ही मकान की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था, लेकिन गौरव मना कर रहा था। अब अमित उसे प्रताड़ित करने लगा था, जिस वजह परेशान होकर भाई गौरव ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन ने कहा कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है। बहन ने बताया कि गौरव ने अमित की शिकायत आईजी से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट, फिर पत्नी को किया व्हाट्सएप
गौरव की पत्नी अंजू की मां बीमार थीं। वह चार वर्षीय बेटी उत्तरा के साथ करीब सात दिन पहले आगरा चली गईं थीं। गौरव ने आत्महत्या करने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा था। जिसे पत्नी को व्हाट्सएप पर भेजकर फोन स्विच ऑफ कर लिया। पत्नी ने करनाल में रह रही ननद शालू को बताया, जिस पर शालू ने डायल-112 पर कॉल किया और पानीपत पहुंची। मॉडल टाउन थाना पुलिस को साथ लेकर भाई के घर गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो गौरव जली हुई अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
यह सुसाइड नोट में लिखा
मैं गौरव अघ्घी पुत्र वेद प्रकाश अघ्घी मॉडल टाउन के 486-आर का रहने वाला हूं। मैं अपने ताऊ के बेटे अमित से परेशान आकर आत्महत्या कर रहा हूं। अमित नवंबर 2020 से रोज जान से मारने की धमकी दे रहा है, रोज परेशान करता है। अमित के साथ मेरा 302 वर्ग गज के प्लाट का डेढ़ करोड़ रुपये सौदा हुआ था। जिसकी उसने समय सीमा पर रजिस्ट्री नहीं कराई। अब वह उस प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा है। अमित कहता है कि रजिस्ट्री नहीं कराई तो वह गोली मार देगा। मैंने उससे कहा कि तब रेट कम था, अब ज्यादा है। वह वर्तमान कीमत के हिसाब से मकान की रजिस्ट्री करा देगा, लेकिन अमित ने साफ मना कर दिया और कहा कि मैं तो पुराने रेट पर ही प्लाट की रजिस्ट्री कराउंगा, नहीं तो तेरे को जान से मार दूंगा।
काम से घर आता हूं तो दिखाता है रिवाल्वर
गौरव ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह रोज काम से घर लौटता है तो अमित उसे रिवाल्वर दिखाकर प्रताड़ित करता है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मरने के बाद मेरे परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए। इसमें मेरी पत्नी अंजू, बेटी उत्तरा, बहन शालू ,जीजा दलीप पसरीचा, भाई अमन अग्गी, बहन वंदना और जीजा वरींद्र कक्कड़ का कोई रोल नहीं है, न ही इनसे मेरा झगड़ा है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी, थाना प्रभारी और सीआईए
बहन शालू ने 112 नंबर पर करीब 12:09 बजे कॉल किया था। जिसके बाद 112 नंबर गाड़ी इनोवा, डीएसपी संदीप सिंह, थाना प्रभारी योगेश कटारिया, सीआईए-2 की टीम मौके पर पहुंची। वहीं एफएलएस की टीम ने भी मौके पर पहुंच कार्रवाई की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद का मिला है। गहनता से जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप सिंह, डीएसपी मॉडल टाउन