{"_id":"6ac814cd4a638e2dd603c294","slug":"cms-visit-today-cancelled-urban-local-bodies-minister-vipul-goel-to-be-the-chief-guest-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165652-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएम का आज का दाैरा रद्द, निकाय मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएम का आज का दाैरा रद्द, निकाय मंत्री विपुल गोयल होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शुक्रवार को प्रस्तावित पानीपत दौरा किन्हीं कारणों से तय नहीं हो सका है। इसके चलते अब मुख्यमंत्री की जगह शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल शहर में आयोजित दो प्रमुख कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे के स्थगित होने से इसराना सचिवालय और एमसीएच विंग समेत आधा दर्जन विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास के कार्यक्रम फिलहाल रद्द हो गए हैं।जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए वीरवार को पूरा दिन तैयारी में लगे रहे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने वीरवार सायं कार्यक्रम स्थल का दौरा किया व कार्यक्रम स्थल पर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शुक्रवार को प्रात: 10 बजे सेक्टर- 25 स्थित ओरलिया बैंकेट हॉल में आयोजित जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने का था। इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री को आर्य कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होना था। यहां मानव रंगोली बनाई जाएगी। राज्य स्तरीय पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को दोनों कार्यक्रमों में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्यातिथि होंगे। ब्यूरो