फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

अब 6.11 करोड़ से चमकेगा वार्ड नंबर दस, 14 बड़े विकास कार्यों की मिली अप्रूवल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
d
एक बार फिर वार्ड दस में विकास कार्यों की भरमार होने जा रही है। अबकी बार वार्ड दस को 6.11 करोड़ की लागत से 14 बड़े विकास कार्यों की अनुमति मिली है। इसमें मुख्य तौर पर आरसीसी के रोड, आरसीसी के ड्रेन, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे। वहीं, इन विकास कार्यों से वार्ड के सबसे मुख्य एरिया सेक्टर 11-12 व हाउसिंग बोर्ड का कायाकल्प होगा। निगम ने इन विकास कार्यों में से कुछ के टेंडर लगा दिए हैं, वहीं कुछ टेंडरों के एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड में करीब ढाई करोड़ की लागत से आरसीसी रोड बनाया जाएगा। ये रोड एंजल मॉल से शुरू होकर सनौली रोड से वाया साईं बाबा चौक होते हुए ड्रेन के पास से कटारिया लैंड तक बनेगा। वहीं, करीब 86 लाख रुपये से जीटी रोड से लेकर एजंल मॉल तक आरसीसी रोड बनेगा। ये दोनो रोड पूरे सेक्टर 11 के एरिया का कवर करने का काम करेंगे। अब से पहले इनकी हालत बेहद खस्ता रही है। इसके अलावा 50 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 11 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मेस्टिक लेयर बिछाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 64 लाख रुपये सनौली रोड से लेकर ब्रह्मकुमारी आश्रम तक आरसीसी ड्रेन का निर्माण करवाया जाएगा। ऊझा चौक से ड्रेन नंबर एक तक 45 लाख रुपये से आरसीसी ड्रेन बनेगी। करीब 55 लाख से कई एरिया में मेस्टिक लेयर बिछाई जाएगी। कटारिया लैंड के पास 10 लाख रुपये से ग्रीन बेल्ट का जीर्णोद्धार होगा। 5 लाख से हाउसिंग बोर्ड में पार्क बनाया जाएगा। सभी मुख्य रास्तों पर 5 लाख रुपये की लागत से ब्लिंकर लगाए जाएंगे। 10 लाख से सिटीजन क्लब रिपेयर होगा। 15 लाख से वार्ड 10 के कई पार्कों का सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 लाख से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : भाटिया
वार्ड नंबर दस के निवासियों से उनके घर की छतों पर जमा होने वाली बरसाती पानी को री-साइकिल करवाने की मंजूरी ली जा रही है। इसके लिए बंद बोर का चयन भी किया जा चुका है। छह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए 18.75 लाख व 4 रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 6 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।
-रविंद्र भाटिया, पार्षद, वार्ड नंबर दस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed