फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

22 एकड़ गेहूं की फसल और आठ एकड़ में चारे के लिए छोड़े गए फाने भी राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
d
पलड़ी रोड पर वीरवार दोपहर आग लगने के कारण 22 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और आठ एकड़ में चारे के लिए छोड़े गए फाने जल कर राख हो गए। इसमें से 17 एकड़ गेहूं की फसल किसान राजबीर निवासी मांडी की है। इसके अलावा अन्य किसानों की मिलाकर पांच एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली है। गेहूं के खेतों में लगी आग पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से पानी के टैंकरों की मदद से काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी पहुुंची। तब तक किसान अपने स्तर पर आग पर काबू पा चुके थे। आग लगने की सूचना पर बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी नरेंद्र मलिक और खंड कृषि अधिकारी राकेश श्योराण मौके पहुंचे और हालात का जायजा लिया। माना जा रहा है कि किसी ने बीड़ी पीकर बिना बुझाए ही फेंक दी। हवा तेज चलने के कारण बीड़ी खड़ी फसलों में गिर गई, जिस कारण गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

किसान राजबीर वासी मांडी ने बताया कि उसने 17 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खेती की थी। पूरे खेत में आग लगने से उसका सब कुछ तबाह हो गया। परिवार का पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दूसरे घरेलू काम अब नहीं हो पाएंगे। पट्टे पर जमीन लेकर सोचा था, फसल अच्छी पैदा हुई है और सब कुछ ठीक हो जाएगा। किसान राजबीर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। ग्रामीण उसे सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही आई सामने : कुलदीप बलाना
भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप बलाना मौके पर पहुंचे और इस घटना को प्रशासन की लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व भाकियू की तरफ से जिला उपायुक्त से सभी ब्लॉक पर एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी की तैनाती की मांग की गई थी। इसराना ब्लॉक में आज तक कोई गाड़ी नहीं तैनात की गई। जब भी आग लगती है तो जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में समय लगता है। उन्होंने ब्लॉक लेवल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed