{"_id":"5ff8af078ebc3e33617d924b","slug":"d-panipat-news-knl570116122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की संचालक के सिर पर मारा चाकू, पुलिस बोली आने में लगेंगे दो घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की संचालक के सिर पर मारा चाकू, पुलिस बोली आने में लगेंगे दो घंटे
विज्ञापन
गांव चुलकाना में आटा चक्की संचालक को चार युवकों को टोकना महंगा पड़ गया। युवक आटा चक्की के तराजू पर अपना वजन तौल रहे थे, जिसके लिए मना करने पर युवकों ने शुक्रवार की शाम संचालक को बुरी तरह मारा और उनके सिर में चाकू घोंप दिया। परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस को बुलाया तो कहा गया कि आने में दो से तीन घंटे लगेंगे। पुलिस के नहीं आने पर गांव वासियों की मदद से घायल पिता को पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव निवासी संदीप ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र गांव में ही आटा चक्की चलाते हैं। गत 2 जनवरी को 4 युवक उनकी चक्की के तराजू पर अपना वजन करने के लिए जूते पहने हुए चढ़ गए। जिस पर पिता ने उन्हें टोका, इतने में चारों ने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी, किसी तरह दरवाजा बंद कर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को शिकायत की, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। समझौता करा दिया गया।
युवकों ने बदला लेने के लिए शुक्रवार शाम 5:30 बजे पिता के सिर पर चाकू से वार किया। चाकू पिता के सिर में घुस गया और उनकी हालत गंभीर है।
पुलिस ने की बदसलूकी, एसपी को सौंपेंगे ऑडियो
परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ कॉल पर बदसलूकी की। अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनके पास पुलिस को की गई कॉल की रिकार्डिंग है, जिसे एसपी पानीपत को सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2 जनवरी को हमले के बाद पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उनकी बात पर पुलिस ने ध्यान ही नहीं दिया।