{"_id":"5ff8af098ebc3e340e6597ac","slug":"d-panipat-news-knl570115167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर भवन चौक के राज टैक्सटाइल दुकान में चल रहे नेशनल पैट्रोलियम के कार्यालय पर मारी रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर भवन चौक के राज टैक्सटाइल दुकान में चल रहे नेशनल पैट्रोलियम के कार्यालय पर मारी रेड
विज्ञापन
सीजीएसटी गांधी मंडी और पंचकूला की टीम पेट्रोलियम पदार्थों और तारकोल व्यापार के एक बड़े गड़बड़झाले का खुलासा कर सकती है। दोनों टीमों ने शुक्रवार को अमर भवन चौक स्थित राज टेक्सटाइल की दुकान के कार्यालय पर छापा मारा है। यह छापा दिसंबर में मोहित बठला के कार्यालय पर पड़े छापे से जुड़ा है। राज टेक्सटाइल दुकान में हन्नी कठपाल की नेशनल पेट्रोलियम के नाम से फर्म भी चलाई जा रही थी। इसलिए टीम ने यहीं छापा मारा। बताया जा रहा है कि हन्नी ने भी मोहित की तरह कई फर्जी फर्म बनाई हैं। इनका व्यापार भी बठला ग्रुप के साथ चल रहा था। हन्नी की फर्जी फर्म ने भी बठला फर्मों से करोड़ों के फर्जी बिलिंग का लेन-देन किया है। खास बात है कि बठला प्रकरण की जांच कर रही टीम ने ही हन्नी के कार्यालय पर छापा मारा है।
शुक्रवार दोपहर दो बजे से चल रही यह रेड देर रात तक जारी रही। टीम ने फिलहाल इस छापे के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं, व्यापारी हन्नी से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मोहित बठला की फर्मों से जुड़ी हर फर्म सीजीएसटी के राडार पर है। माना जा रहा है कि फिर से इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आ सकता है।
15 दिन में दूसरी बड़ी रेड
बता दें कि इसी टीम ने संयुक्त रूप से 24 व 25 दिसंबर तक तारकोल व्यापारी मोहित बठला के जाटल रोड स्थित कार्यालय में दो दिन तक रेड की थी। उन पर 105 करोड़ के फर्जी बिलिंग व सवा 19 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप लगा था। जिसके बाद दोनों टीमों ने मोहित को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे तक भेज दिया। मामला ज्यों ज्यों हाई प्रोफाइल होता गया, जीएसटी टीमों पर भी दबाव बनता गया, लेकिन दोनों टीमों ने एक बार इसी प्रकरण की जड़ों को उखाड़ने की कोशिश की है। दोनों टीमों की ये जांच शनिवार तक भी चल सकती है। शुक्रवार रात तक टीमें रिकार्ड खंगालने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
दुकान के ऊपर ही आफिस, कर्मियों तक को पता नहीं क्या चल रहा
अमर भवन चौक के पास राज टेक्सटाइल के नाम से हन्नी की दुकान है। इस दुकान के पहली मंजिल पर ही हन्नी का आफिस है। इसी आफिस से हन्नी नेशनल पैट्रोलियम की फर्म चला रहा था। यहीं सीजीएसटी टीम ने रेड कर फर्म के कागजातों को बंटोरा। मौके पर जाकर पूछताछ की गई तो दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये कौन लोग हैं और क्या करने आए हैं।
मोबाइल, लैपटॉप, डायरी, पैड जब्त
सीजीएसटी व गांधी मंडी की टीम ने रेड करते ही हन्नी कठपाल के मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, डायरी, बिल बुक, लेजर, डायरी समेत अन्य डाटा भी अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों टीमें इस प्रकरण का खुलासा शनिवार तक कर सकती हैं।