फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

जवैलरी की दुकान से एक लाख की चांदी और ड्रेसिंग की दुकान से 2.60 लाख नकद चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
d
मेन बाजार और खैल बाजार में चोरों ने एक ही तरीके से दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मैन बाजार में ड्रेसिंग की दुकान से 2.60 लाख रुपये नकद और ज्वेलरी की दुकान से एक लाख रुपये कीमत की चांदी चोरी कर ली। चोर अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे। गैस सिलेंडर वारदात को अंजाम देते वक्त खत्म हो गया। इसलिए चोर तिजोरी के 7 ताले नहीं तोड़ पाए। चोर यहीं पर गैर सिलेंडर छोड़ गए। दोनों वारदातों को छत के रास्ते घुसपैठ कर अंजाम दिया गया। रास्ते में आने वाले दरवाजों को चोरों ने रॉड व कटर से काट दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्रेसिंग दुकान में चोरी
अरुण पुत्र जयमोहन ने बताया कि मेन बाजार में उनकी अग्रवाल ड्रेस के नाम से दुकान है। वीरवार की रात साढ़े आठ बजे वो दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसकी पत्नी सुमन ने दुकान खोली तो दुकान से नकदी चोरी मिली। चोरों ने छत से घुसपैठ की। पहले चोरों ने सीढ़ियों में लगा दरवाजा तोड़ा और पहली मंजिल पर आ गए। यहां पर स्टैंड पंखा रखा हुआ था, चोरों ने इसका पाइप तोड़ा और यहां का दरवाजा भी तोड़ दिया और ड्रेसिंग की दुकान में पहुंच गए। चोरों ने दुकान के अंदर गल्ले में रखी दो लाख रुपये की नकदी निकाली और नोटों से बनी करीब 30 हजार रुपये की मालाएं चोरी कर ली। चोर जिस रास्ते से दुकान के अंदर घुसे थे उसी से फरार हो गए। अरुण की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, पुलिस के आग्रह पर एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और चोरों के हाथों आदि के निशान लिए।
विज्ञापन

एक लाख की चांदी चोरी कर ले गए चोर, तिजोरी बच गई
आशीष ने बताया कि दुकान का संचालक उसका भाई तनुज, अमित और वो खुद करते हैं। उन्होंने बताया कि वे चांदी के जेवर आर्डर पर बनाते है, वहीं एक लाख की चांदी जेवर बनाने के लिए आई थी। उसे चोर उठा ले गए। खैल बाजार में चोर दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर करीब सवा फुट के इस रास्ते से दीवान ज्वेलर्स के शोरूम में घुस गए। इस दौरान चोरों में से कोई एक घायल हो गया। इस जगह खून पड़ा मिला। वहीं चोर दीवान ज्वेलर्स के अंदर रखी करीब एक लाख रुपये की चांदी चोरी कर ले गए, जबकि चोरों ने साथ लाए गैस चलित कटर से दुकान के अंदर रखी तिजोरी काटने का प्रयास किया, लेकिन चोर तिजोरी काटने में असफल रहे। तिजोरी नहीं कटने पर पर चोर गैस सिलेंडर व कटर को घटनास्थल पर ही छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed