फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

सेल्फी लेते हुए नहर में गिरे गौरव और नहर में कूदने वाले मोहित का मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
d
एक जनवरी को सेल्फी लेते वक्त रिफाइनरी के पास दिल्ली पैरलल नहर में गिरे गौरव और शनिवार को नहर में कूदने वाले मोहित का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। गौरव का शव रिफाइनरी से 20 किलोमीटर दूर गांव बिंझौल के पास व मोहित का शव नहर में डाहर बाइपास के पास मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिये हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेल्फी लेते वक्त नहर में गिर गया था गौरव
गौरव पुत्र सुखबीर ने एक साल पहले आईटीआई की थी। वो निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। वो आधार कार्ड वेरिफिकेशन का काम करता था। गौरव एक जनवरी को अपनी सहयोगी के साथ रिफाइनरी के पास आधार कार्ड की वेरिफिकेशन के लिए जा रहा था। उसने बाइक को रोककर अपनी सहयोगी से नहर किनारे फोटो क्लिक करने को कहा। जैसे ही गौरव नहर किनारे गया, उसका पैर फिसल गया और वो नहर में बह गया। गौरव तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता सुखबीर पेशे से राज मिस्त्री हैैं।
विज्ञापन

जिंदगी खत्म हो गई है, ये बोलकर नहर में कूद गया था मोहित
मोहित यूपीएससी का छात्र था और दिल्ली में कोचिंग ले रहा था। शनिवार शाम को मोहित अपनी बाइक पर ट्यूशन के लिए निकला था। रात को उसने परिवार के लोगों के फोन नहीं उठाए। उसने 10 बजे अपने दोस्त अजय को कहा कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है। उसकी जिंदगी खत्म हो गई। ये कहने के बाद मोहित ने फोन काट दिया था। मोहित माता-पिता का इकलौता बेटा था। शुक्रवार को मोहित का शव डाहर बाइपास के पास नहर में मिला। पुलिस मोहित की कॉल डिटेल से मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed