फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

होटल से खाना खाकर लौट रहे अकाउंटैंट के सिर पर बदमाशों ने लोहे की रॉड मारकर लूटे 1500 और मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
d
बदमाशों के लिए हाइवे पर लूट करना सबसे महफूज स्थान बन चुका है। पिछले एक सप्ताह में पानीपत से समालखा तक हाइवे पर लूट की पांच वारदात हो चुकी हैं। शुक्रवार रात को होटल से खाना खाकर लौट रहे होटल के अकाउंटेंट पर चार बदमाशों ने रॉड से हमला कर 1500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। अकाउंटेंट ने निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया और इसकी शिकायत समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार निवासी विकासपुर, हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह गीता सरोवर होटल में अकाउंटेंट है। रात करीब दस बजे ड्यूटी खत्म कर जगदंबा होटल से खाना लेकर अपने कमरे पर जा रहा था। करहंस मोड़ के पास दो बाइक पर चार लड़के आए और उन्होंने सिर पर लोहे की राड मारी। जिससे वह नीचे गिर गया और उन्होंने उसके पर्स से करीब 1500 रुपये तथा मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed